होम सीएम योगी ने गोरखपुर में शुरू किया GST जागरूकता अभियान, व्यापारियों को दिए स्टीकर और गुलाब के फूल

समाचारअर्थ व बाजारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 22, 2025 08:07 PM

सीएम योगी ने गोरखपुर में शुरू किया GST जागरूकता अभियान, व्यापारियों को दिए स्टीकर और गुलाब के फूल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (22 सितंबर 2025) को गोरखपुर में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स के लागू होने के बाद व्यापारियों और ग्राहकों के बीच जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

सीएम योगी ने गोरखपुर में शुरू किया GST जागरूकता अभियान, व्यापारियों को दिए स्टीकर और गुलाब के फूल

New GST Reforms News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (22 सितंबर 2025) को गोरखपुर में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स के लागू होने के बाद व्यापारियों और ग्राहकों के बीच जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

पदयात्रा के जरिए जनसंपर्क

  • सीएम योगी ने सुबह झूलेलाल मंदिर से गोरखनाथ मंदिर तक पदयात्रा की।
  • रास्ते में कई व्यापारी प्रतिष्ठानों और ग्राहकों से मिले।
  • व्यापारियों से कहा कि जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को अवश्य दें।
  • साथ ही उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘गर्व से कहो यह स्वदेशी है’ के पोस्टर लगाने का आग्रह किया।

स्टीकर और गुलाब के फूल वितरित

  • सीएम ने दुकानदारों को जीएसटी की घटी दरों का स्टीकर और गुलाब का फूल भी दिया।
  • कहा कि इससे कारोबार और समृद्धि बढ़ेगी।
  • पदयात्रा में व्यापारी और ग्राहक “घटी जीएसटी बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार” के नारे लगा रहे थे।

अभियान का उद्देश्य

  • पीएम मोदी की अध्यक्षता में 3 सितंबर को जीएसटी परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया।
  • मुख्यमंत्री ने 22 से 29 सितंबर तक ‘जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ के पहले चरण की शुरुआत की।
  • अभियान का मकसद व्यापारियों और ग्राहकों को जीएसटी सुधारों के लाभों से अवगत कराना है।

सीएम योगी का कहना है कि घटी जीएसटी से व्यापार मजबूत होगा और ग्राहकों को राहत मिलेगी, साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)