होम अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा, मैं मनी माइंडेड नहीं हूं, मेहनत से कमाया है पैसा

मनोरंजनफिल्म Alert Star Digital Team Sep 22, 2025 05:27 PM

अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा, मैं मनी माइंडेड नहीं हूं, मेहनत से कमाया है पैसा

फिल्म जॉली एलएलबी 3 से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहे अक्षय कुमार ने हाल ही में पैसे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्हें अक्सर "मनी माइंडेड" कहकर ट्रोल किया जाता है, लेकिन अक्षय का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत से नाम और दौलत कमाई है, किसी को लूटकर नहीं.

अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा, मैं मनी माइंडेड नहीं हूं, मेहनत से कमाया है पैसा

Bollywood News: फिल्म जॉली एलएलबी 3 से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहे अक्षय कुमार ने हाल ही में पैसे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्हें अक्सर "मनी माइंडेड" कहकर ट्रोल किया जाता है, लेकिन अक्षय का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत से नाम और दौलत कमाई है, किसी को लूटकर नहीं.

"मेहनत से कमाया, चोरी नहीं की"

अक्षय कुमार ने कहा, "मैंने अगर पैसा कमाया है तो किसी से लूटकर नहीं कमाया है. मैंने काम करके कमाया है. 8 साल से मैं सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में से एक हूं. पैसा जिंदगी के लिए जरूरी चीज है. जो ये बोलते हैं कि मेरे लिए पैसा कुछ नहीं है, वो झूठ बोलते हैं."

"टैक्स देता हूं और सेवा भी करता हूं"

‘आप की अदालत’ में बात करते हुए अक्षय ने साफ कहा, "मैं पैसा कमाता हूं, टैक्स देता हूं और उससे सेवा भी करता हूं. यही मेरा धर्म है. अगर शादी में कोई मुझे बुलाकर 8 मिनट परफॉर्म करने के पैसे देता है और वो खुश है, तो इसमें गलत क्या है? जब तक आप चोरी नहीं कर रहे, लूट नहीं रहे, तब तक कोई दिक्कत नहीं."

"150 फिल्मों में से कोई ठंडे बस्ते में नहीं गई"

अक्षय ने आगे कहा, "मैं इतने सालों से काम कर रहा हूं और 150 फिल्में कर चुका हूं. मेरी कोई फिल्म अधूरी नहीं रही, सिर्फ एक फिल्म ‘पूरब की लैला पश्चिम का छैला’ ही ठंडे बस्ते में पड़ी है. वरना जो फिल्म मैंने शुरू की है, वो पूरी की है."

प्रोड्यूसर्स को लौटाते हैं फीस

अक्षय ने बताया कि कई बार जब फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो वह प्रोड्यूसर्स को अपनी फीस तक लौटा देते हैं. उन्होंने कहा, "मैं पहला इंसान होता हूं जो कहता है कि मुझे बाकी की फीस मत दीजिए. कई बार मैं उनके चेक वापस कर देता हूं."

"2700 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक"

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार आज 2700 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के मालिक हैं. बावजूद इसके उनका कहना है कि पैसों के लिए उन्हें मनी माइंडेड कहना गलत है, क्योंकि उन्होंने जो भी कमाया है वह मेहनत से कमाया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)