होम गजब का क्रेज: हर चौथा iPhone EMI और लोन पर खरीदा जा रहा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
भारत में Apple iPhone 17 सीरीज़ की बिक्री शुरू होते ही स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें और धक्का-मुक्की जैसे हालात देखने को मिले. लेकिन असली हैरानी की वजह बिक्री के आंकड़े हैं, जो दिखाते हैं कि देश में iPhone का क्रेज किस हद तक बढ़ चुका है.
iPhone 17 Sale in India: भारत में Apple iPhone 17 सीरीज़ की बिक्री शुरू होते ही स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें और धक्का-मुक्की जैसे हालात देखने को मिले. लेकिन असली हैरानी की वजह बिक्री के आंकड़े हैं, जो दिखाते हैं कि देश में iPhone का क्रेज किस हद तक बढ़ चुका है.
रिटेल चेन Croma के अनुसार जनवरी से अगस्त 2025 तक करीब 25% iPhone खरीदारों ने इन्हें EMI, क्रेडिट कार्ड या NBFC लोन के जरिए खरीदा. नो-कॉस्ट EMI ऑफर की वजह से छोटे शहरों और कस्बों में भी iPhone खरीदने की रफ्तार तेज हो गई है.
भारत में iPhone अब सिर्फ एक मोबाइल नहीं बल्कि स्टेटस सिंबल बन चुका है. पहले यह फोन केवल सेलिब्रिटी और अमीरों तक सीमित था, लेकिन अब EMI पर खरीदने की सुविधा ने आम लोगों को भी इसे अपनाने का मौका दिया.
लोगों को लगता है कि थोड़ी-थोड़ी किस्तों में iPhone लेकर वे समाज में “एलिट” दिख सकते हैं. यही वजह है कि कई लोग EMI पर महंगे मॉडल खरीद लेते हैं, भले ही किस्तें चुकाते-चुकाते नया मॉडल मार्केट में आ जाए और उनका पुराना फोन आधी कीमत का रह जाए.
सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और भरोसे की वजह से भी लोग iPhone खरीदते हैं.
भारत में Apple की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है. आसान EMI और लोन विकल्पों से आने वाले सालों में EMI पर iPhone खरीदने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना है. हालांकि, सिर्फ दिखावे के लिए EMI का बोझ लेना समझदारी नहीं है, लेकिन टेक्नोलॉजी और भरोसे के लिहाज से iPhone लंबे समय तक सही साबित होता है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।