होम आपदा में अवसर तलाश रहा चीन- ट्रंप ने बढ़ाई H-1B फीस, तो ड्रैगन ने लॉन्च किया नया ‘K वीजा’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा की फीस में बड़ा इजाफा कर दिया है. अब जहां पहले इसके लिए करीब 6 लाख रुपये देने पड़ते थे, वहीं नई व्यवस्था में यह रकम बढ़कर लगभग 88 लाख रुपये हो गई है.
China K Visa News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा की फीस में बड़ा इजाफा कर दिया है. अब जहां पहले इसके लिए करीब 6 लाख रुपये देने पड़ते थे, वहीं नई व्यवस्था में यह रकम बढ़कर लगभग 88 लाख रुपये हो गई है. इस फैसले से लाखों प्रोफेशनल्स और स्टार्टअप्स को तगड़ा झटका लगा है. इसी बीच चीन ने इस संकट को अपने लिए अवसर में बदलने की कोशिश शुरू कर दी है.
चीन ने इंजीनियरों और साइंस-टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स को आकर्षित करने के लिए नई ‘K वीजा’ कैटेगरी की शुरुआत का ऐलान किया है.
चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग के आदेश के बाद इस नए वीजा की घोषणा की गई. K वीजा 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा. इसके जरिए विदेशी प्रोफेशनल्स को चीन में
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, K वीजा खासतौर पर STEM (Science, Technology, Engineering, Mathematics) सेक्टर से जुड़े युवा प्रोफेशनल्स और रिसर्चर स्टूडेंट्स के लिए है. अगस्त 2025 में चीन सरकार ने इस फैसले को मंजूरी दी थी और अब इसके विस्तृत नियम चीनी दूतावास द्वारा जारी किए जाएंगे.
कुल मिलाकर, अमेरिका की सख्ती से नाराज प्रोफेशनल्स को चीन अपने यहां लुभाने में जुट गया है और नया K वीजा उसका सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।