होम GST 2.0 लागू होने पर पीएम मोदी का देश के नाम पत्र, कहा- अब हर परिवार की होगी बचत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (22 सितंबर 2025) को देशभर में लागू हुए GST 2.0 को लेकर जनता के नाम पत्र लिखा. उन्होंने इसे GST बचत उत्सव करार दिया और कहा कि इन सुधारों से किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी और छोटे उद्योग सभी को सीधा लाभ मिलेगा.
PM Modi Letter on GST 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (22 सितंबर 2025) को देशभर में लागू हुए GST 2.0 को लेकर जनता के नाम पत्र लिखा. उन्होंने इसे 'GST बचत उत्सव' करार दिया और कहा कि इन सुधारों से किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी और छोटे उद्योग सभी को सीधा लाभ मिलेगा.
पीएम मोदी ने अपने पत्र की शुरुआत नवरात्रि की बधाई देते हुए की. उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए. साथ ही कहा कि इस बार त्योहारों में देश को एक बड़ा उपहार मिला है – GST 2.0.
पीएम मोदी ने कहा, “कई दुकानदार ‘पहले और अब’ के बोर्ड लगाकर लोगों को बता रहे हैं कि कितना सामान सस्ता हुआ है.”
This festive season, let's celebrate the 'GST Bachat Utsav'! Lower GST rates mean more savings for every household and greater ease for businesses. pic.twitter.com/QOUGWXrC3d
— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2025
मोदी ने कहा कि 2017 में GST आने से देश को अनेक टैक्स और टोल के जंजाल से मुक्ति मिली थी. अब GST 2.0 से सिस्टम और सरल होगा और लघु उद्योगों को अधिक सहूलियत मिलेगी.
पीएम ने बताया कि 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट और GST सुधारों से मिलाकर देशवासियों की सालाना करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी.
मोदी ने कहा कि देश ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और आत्मनिर्भर भारत अभियान को तेज करना जरूरी है. उन्होंने कहा, “चाहे ब्रांड कोई भी हो, कंपनी कोई भी हो, अगर उसमें भारतीय श्रमिक और कारीगर की मेहनत लगी है, तो वो स्वदेशी है.”
उन्होंने लोगों और व्यापारियों से अपील की कि स्वदेशी सामान खरीदें और बेचें, जिससे रोजगार बढ़ेगा और परिवारों की रोज़ी-रोटी सुरक्षित होगी.
“आइए गर्व से कहें – ये स्वदेशी है. आपके घर की बचत बढ़े, आपके सपने पूरे हों और त्योहारों की रौनक बढ़े. आपको नवरात्रि और GST बचत उत्सव की ढेरों शुभकामनाएं.”
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।