होम सीएम योगी ने ग्राम पंचायतों को दिया तोहफा, ओपन जिम लगाने का फैसला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 22, 2022 09:33 PM

सीएम योगी ने ग्राम पंचायतों को दिया तोहफा, ओपन जिम लगाने का फैसला

सीएम योगी ने ग्राम पंचायतों को दिया तोहफा, ओपन जिम लगाने का फैसला

सीएम योगी ने ग्राम पंचायतों को दिया तोहफा, ओपन जिम लगाने का फैसला

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये ग्राम पंचायतों में खेल के मैदानों को विकसित करने और इनमें ओपन जिम खुलवाने का फैसला किया है। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है। इसके अनुसार योजना के पहले चरण में 100 ग्राम पंचायतों में सरकार ने खेल मैदानों को विकसित कर इनमें ओपन जिम खोली जायेंगी। इससे खिलाड़ी, खेलने के साथ अपनी फिटनेस का भी ध्यान रख सकेंगे। खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।राज्य सरकार के 'खूब-खेलो-खूब बढ़ो' मिशन के तहत ग्रामीण अंचलों में छुपी खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उनमें निखार लाकर खेल फलक पर उचित मंच मुहैया कराना है। राज्य सरकार का युवा कल्याण विभाग, मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर गांव-गांव में खेल के मैदान और ओपन जिम की व्यवस्था करा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्रदेश के अंदर खेल प्रतस्पिर्धा को तेज करने के भी प्रयास कर रही है।सरकार की ओर से खेलों में उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये बेहतर प्रशक्षिण दिया जा रहा है। इसके लिये प्रशक्षिण देने वाले विशेषज्ञ कोच नियुक्त किये गये हैं। छात्रावासों में खिलाड़ियों की सहूलियत बढ़ाने के साथ-साथ नए स्टेडियमों का नर्मिाण भी तेजी से कराया जा रहा है। 
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)