होम उप्र में बनेंगे नये महिला और बाल आश्रयगृह, वाराणसी में थीम पार्क बनाने का फैसला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 22, 2022 09:26 PM

उप्र में बनेंगे नये महिला और बाल आश्रयगृह, वाराणसी में थीम पार्क बनाने का फैसला

उप्र में बनेंगे नये महिला और बाल आश्रयगृह, वाराणसी में थीम पार्क बनाने का फैसला

उप्र में बनेंगे नये महिला और बाल आश्रयगृह, वाराणसी में थीम पार्क बनाने का फैसला

उत्तर प्रदेश में निराश्रित संवासियों की सुविधाओं में इजाफा करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथा ने राज्य में नए बालगृहों को बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में नये महिला आश्रय स्थल और बालगृहों की स्‍थापना करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके फलस्वरूप अब विभाग नये बालगृहों और शरणालयों को बनाने का काम तेजी से पूरा कर सकेगा। महिला एवं बाल विभाग के डिप्टी डायरेक्‍टर बृजेन्‍द्र सिंह निरंजन ने बताया कि इस प्रस्ताव के तहत वाराणसी में दो नए बालगृह और एक थीम पार्क का निर्माण किया जाएगा। विभाग ने दो साल में 50-50 बच्चे और बच्चियों को रखने की क्षमता वाले दो राजकीय बालगृह का निर्णाण कर इनका लोकार्पण करने लक्ष्य तय किया है।इसके साथ ही वाराणसी में छह माह के भीतर 4.96 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले एक थीम पार्क का भी लोकार्पण किया जाएगा। सौ लोगों की क्षमता वाले इस थीम पार्क से बच्‍चों एवं वृद्धों को एक ही परिसर में आवासित होने से पारिवारिक वातावरण उपलब्‍ध होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)