होम पांच साल में क्या-क्या करेगी यूपी सरकार? सीएम योगी ने तय किया काम का रोडमैप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 22, 2022 09:22 PM

पांच साल में क्या-क्या करेगी यूपी सरकार? सीएम योगी ने तय किया काम का रोडमैप

पांच साल में क्या-क्या करेगी यूपी सरकार? सीएम योगी ने तय किया काम का रोडमैप

पांच साल में क्या-क्या करेगी यूपी सरकार? सीएम योगी ने तय किया काम का रोडमैप

यूपी में योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती पहले महीने में अगले पांच साल के दौरान किए जाने वाले कामों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की कार्ययोजना तय कर ली है। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च को सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पहले महीने में सभी मंत्रियों और विभागों के प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी वाली 'टीम यूपी' का गठन कर अगले पांच साल के कामकाज का रोड मैप तैयार किया है। इसके तहत 'टीम यूपी' ने सौ दिन, छह माह और हर साल में चरणबद्ध तरीके से किए जाने वाले काम तय कर लिए हैं। 

 

गौरतलब है कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला महीना आगामी 25 अप्रैल को पूरा हो जाएगा। इस अवधि में सरकार के कामों का ब्योरा देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने सभी मंत्रियों को उनके विभागों के लक्ष्य हासिल करने के लिए टीम वर्क के साथ आगे बढ़ने का स्पष्ट संदेश दिया है। सीएम योगी ने 25 मार्च को शपथ ग्रहण के बाद सभी विभागों से सौ दिन, छह माह, दो साल और पांच साल की कार्ययोजना मांगी थी। कार्ययोजना के आधार पर सभी विभागों को 10 सेक्टरों में बांटा कर काम पूरे करने की रणनीति के बारे में मुख्यमंत्री के समक्ष विभागवार प्रस्तुतिकरण किया गया। इस प्रस्तुतिकरण में पिछले पांच साल के कामों को आगे बढ़ाने के लिए अगले पांच साल की तैयारियों को पेश किया गया। 

इस दौरान मंत्रियों के सुझावों पर भी विचार विमर्श कर उस पर अमल करने के लिए योगी ने निर्देश दिए हैं। हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपराध, भ्रष्टाचार और माफियागिरी पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को तकनीकी का अधिकतम उपयोग करने और रोजगार सृजन पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लोगों को रोजगार के अधिकतम अवसर मुहैया कराने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार से लेकर अन्य जरूरी कदम उठाने को कहा है।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)