होम यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 22, 2022 09:19 PM

यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को सभी सरकारी और मेडिकल कॉलेजों को पूरी तौर पर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत हर एक मेडिकल कॉलेज में एक डेडीकेटेड कोविड वार्ड इसके लिए नियत किया गया है। इसके साथ ही सरकारी अस्‍पतालों में केस बढ़ने पर 10 फीसदी बेड आरक्षित रखने के निर्देश सीएम की ओर से दिए गए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को 188 कोरोना के नए मामले सामने आए। प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्‍या 1044 है। बीते 24 घंटों में 123 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। गौतमबुद्ध नगर में 108, गाजियाबाद में 38 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन जिलों में सीएम ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। ये तीन जनपद ऐसे हैं जहां डबल ड‍िजिट में संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और चिकित्‍सा शिक्षा विभाग प्रदेश में सतत निगरानी कर रही है।प्रदेश के हर मेडिकल कॉलेज में 30 बेड का डेडीकेटेड कोविड वार्ड तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मरीज बढ़े तो सभी सरकारी अस्‍पतालों में 10 फीसदी बेड आरक्षित किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेजों और अन्‍य सरकारी अस्‍पतालों में पीकू वार्ड भी बनाए गए हैं। पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि प्रदेश में अभी स्‍कूलों को बंद करने की जरूरत नहीं है। 12 साल से ऊपर के सभी बच्‍चों को टीके का कवच मिले इसको सुनिश्चित किया जाएगा। बता दें कि अब तक 31 करोड़ से अधिक टीके की डोज दी जा चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)