होम शिवपाल यादव ने पहली बार मुलायम पर उठाया सवाल, क्या है मंशा?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 22, 2022 09:10 PM

शिवपाल यादव ने पहली बार मुलायम पर उठाया सवाल, क्या है मंशा?

शिवपाल यादव ने पहली बार मुलायम पर उठाया सवाल, क्या है मंशा?

शिवपाल यादव ने पहली बार मुलायम पर उठाया सवाल, क्या है मंशा?

जो अब तक नहीं हुआ, वह आज हो गया। छह साल से मुलायम परिवार व पार्टी में चल रही अंतर्कलह अब नए मोड़ पर आकर खड़ी हो गई है। भतीजे अखिलेश और चाचा की कलह ऐसी जगह पहुंच गई जब पहली बार शिवपाल ने बड़े भाई व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सवालों के घेरे में ला दिया है। शिवपाल का जेल जाकर आजम खां से मुलाकात करना सियासी तौर पर कई कयासों को जन्म दे रहा है। 

शुक्रवार को शिवपाल ने सीतापुर जाकर सपा के कद्दावर नेता आजम खां से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उनकी पीड़ा को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया। अब यह उनकी कोशिश कितनी रंग लाएगी यह तो वक्त बताएगा। आजम खां के समर्थक अब खुल कर सपा नेतृत्व पर आजम खां की चिंता न करने व उपेक्षा करने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में आजम खां से रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी व शिवपाल यादव की मुलाकात नए समीकरणों का संकेत दे ही रही है। इससे सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी दबाब बढ़ रहा है कि वह भी आजम खां से जाकर मुलाकात करें। 

लंबे समय से जेल में रह रहे आजम खां मुलायम के करीबी माने जाते हैं और शिवपाल यादव ने इसी निकटता पर तंज कसते हुए कह दिया कि वह चाहते तो रिहा करवा सकते थे। शिवपाल के रुख में आया यह बड़ा बदलाव मुलायम परिवार के अब तक बने समीकरणों को प्रभावित करेगा। क्या आजम खां जेल से बाहर आने के बाद शिवपाल यादव के साथ  मिलकर कोई मोर्चा बनाएंगे यह जवाब जल्द सामने आएगा। जब आजम खां जेल से बाहर आने पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे। उधर, शिवपाल भी सपा से बाहर आने की तैयारी कर चुके हैं और उनकी भाजपा से निकटता भी किसी से छिपी नहीं है लेकिन वह किस राह जाएंगे इस पर अभी उन्होंने रहस्य बना रखा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)