होम एक अदद वोट के लिए असीम अरुण के 26, कैलाश के 17, अर्चना के 13 रुपये हुए खर्च

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 22, 2022 09:15 PM

एक अदद वोट के लिए असीम अरुण के 26, कैलाश के 17, अर्चना के 13 रुपये हुए खर्च

एक अदद वोट के लिए असीम अरुण के 26, कैलाश के 17, अर्चना के 13 रुपये हुए खर्च

एक अदद वोट के लिए असीम अरुण के 26, कैलाश के 17, अर्चना के 13 रुपये हुए खर्च

विधानसभा चुनाव में किस उम्मीदवार ने कितनी रकम खर्च की, इसका ब्योरा आ गया है। चुनावी खर्च के मुताबिक पहली बार मैदान में उतरे भाजपा के असीम अरुण ने विधायक बनने के लिए सबसे ज्यादा रुपए खर्च किए।  छिबरामऊ सीट से भाजपा की ही अर्चना पांडेय सबसे कम रुपए खर्च कर दोबारा विधानसभा पहुंच गईं। चुनाव आयोग की ओर से एक उम्मीदवार को अधिकतम 40 लाख रुपए खर्च करने की इजाजत थी, लेकिन यहां कोई भी उम्मीदवार इस आंकड़े को नहीं छू सका। सपा के तीनों उम्मीदवार मिलकर भी 40 लाख रुपए खर्च नहीं कर सके। कांग्रेस के छिबरामऊ सीट से प्रत्याीश रहे विजय मिश्र के हर वोट के बदले 1274 रुपए का खर्च आया है। तीनों सीट पर उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिया।  
कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण
भाजपा से असीम अरुण ने खर्च किया 31,08,703 रुपए, वोट मिले 120876, प्रति वोट खर्च हुआ 25.71 रुपए
सपा से अनिल दोहरे ने खर्च किया 10,07,572 रुपए, वोट मिले 114786, प्रति वोट खर्च हुआ 08.77 रुपए
बसपा से समरजीत दोहरे ने खर्च किया 3,91,506 रुपए, वोट मिले 26239, प्रति वोट खर्च हुआ 14.92 रुपए
कांग्रेस से विनिता देवी ने खर्च किया 7,11,672 रुपए, वोट मिले 1786, प्रति वोट खर्च हुआ 398.47 रुपए
छिबरामऊ विधानसभा विधायक अर्चना पांडेय
भाजपा से अर्चना पांडेय ने खर्च किया 16,39,009 रुपए, वोट मिले 1,24,773, प्रति वोट खर्च 13 रुपए
सपा से अरविंद यादव ने खर्च किया 10,00,660, वोट मिले 1,23,662, प्रति वोट खर्च आठ रुपए
बसपा से वाहिदा बानो, खर्च किया 5,45,217, वोट मिले 22,000, प्रति वोट खर्च 25 रुपए
कांग्रेस से विजय मिश्र ने खर्च किया 15,21,830, वोट मिले 1274, प्रति वोट खर्च 1274 रुपये

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)