होम बुलडोजर को लेकर अधिकारियों की मनमानी पर नकेल,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 8, 2022 10:51 PM

बुलडोजर को लेकर अधिकारियों की मनमानी पर नकेल,

बुलडोजर को लेकर अधिकारियों की मनमानी पर नकेल,

बुलडोजर को लेकर अधिकारियों की मनमानी पर नकेल,

यूपी विधानसभा चुनाव से ही हर जगह चर्चा का विषय बने बुलडोजर को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का नया निर्देश आया है। उन्होंने बुलडोजर के इस्तेमाल को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया। सीएम योगी ने शुक्रवार को कहा कि बुलडोजर केवल अवैध रूप से कमाए गए धन से बनी संपत्तियों को ध्वस्त करने में किया जाएगा। इसका इस्तेमाल गरीबों के खिलाफ कत्तई नहीं होगा।

 

कुछ स्थानों से गरीबों के ठेले, झोपड़ियों को भी बुलडोजर से क्षतिग्रस्त करने की तस्वीरें आई थीं। माना जा रहा है कि इसी को देखते हुए यह निर्देश जारी हुए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को गरीबों की झोपड़ियों और दुकानों पर बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त हिदायत दी है।

योगी ने कहा कि इसे केवल अपराधियों और माफियाओं की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के खिलाफ ही इस्तेमाल किया जाए। गरीबों और व्यापारियों की संपत्ति जबरन छीनने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।  योगी आदित्यनाथ को चुनावों के दौरान "बुलडोजर बाबा" के नाम से भी संबोधित किया गया था। माना जा रहा है कि अपराधियों पर चले बुलडोजर का भी भाजपा की जीत में अहम योगदान है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)