होम यूपी एमएलसी चुनाव: मुलायम सैफई में और अखिलेश करहल में डालेंगे वोट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 8, 2022 10:32 PM

यूपी एमएलसी चुनाव: मुलायम सैफई में और अखिलेश करहल में डालेंगे वोट

यूपी एमएलसी चुनाव: मुलायम सैफई में और अखिलेश करहल में डालेंगे वोट

यूपी एमएलसी चुनाव: मुलायम सैफई में और अखिलेश करहल में डालेंगे वोट

एमएलसी चुनाव में वोट डालने के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई पहुंच चुके हैं। मुलायम इटावा जिले के सैफई मतदान केंद्र में वोट डालेंगे जबकि अखिलेश करहल में वोट डालने जाएंगे। मुलायम सांसद और अखिलेश विधायक की हैसियत से मतदाता हैं। शनिवार को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। वोट डालने के लिए सपा संरक्षक शुक्रवार दोपहर बाद चार्टर प्लेन से दिल्ली से यहां पहुंचे।
सैफई हवाई पट्टी पर उतरने के बाद वह निजी कार से सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने चुनिंदा लोगों से मुलाकात की। वह शनिवार सुबह सैफई ब्लाक सभागार में बनाए गए मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालेंगे। जबकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते शुक्रवार शाम पांच बजे लखनऊ से सैफई पहुंचे। अखिलेश अपनी गाड़ी से सीधे आवास के अंदर चले गए। उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। वह शनिवार को करहल में वोट डालने जाएंगे। वहीं, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव भी इटावा अपने आवास पर पहुंच गए हैं। वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के सैफई मतदान केंद्र पर वोट डालने जाएंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)