होम 33 लाख ग्रामीण महिलाओं को लेकर योगी सरकार का बड़ा प्लान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 8, 2022 10:46 PM

33 लाख ग्रामीण महिलाओं को लेकर योगी सरकार का बड़ा प्लान

33 लाख ग्रामीण महिलाओं को लेकर योगी सरकार का बड़ा प्लान

33 लाख ग्रामीण महिलाओं को लेकर योगी सरकार का बड़ा प्लान

यूपी सरकार इस वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों की 33 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगी। इसके लिए 3.30 लाख समूहों के खाते में 1500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय समूहों को आजीविका की गतिविधियों से जोड़ने के लिए 1300 नये उत्पादक समूहों का गठन करने की तैयारी भी है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2022-23 का लक्ष्य तय कर दिया है। इस वर्ष 3.30 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड और सामाजिक निवेश फंड (सीआईएफ) के तहत 1500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि से समूहों से जुड़़ी ग्रामीण दीदियां रोजगार से जुड़ेंगी। प्रति समूह में महिलाओं की संख्या 10 से 14 तक होती है। इस लिहाज से दी जाने वाली धनराशि का लाभ सीधे तौर पर 33 लाख से अधिक महिलाओं को होगा। वर्ष 2022-23 में 2.20 लाख समूहों को रिवाल्विंग फंड और 1.19 लाख समूहों को सामुदायिक निवेश फंड देने का लक्ष्य है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)