होम चौतरफा घिरे इमरान खान इस्तीफा न देने पर अड़े, क्या होगा अगला कदम?

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 8, 2022 10:26 PM

चौतरफा घिरे इमरान खान इस्तीफा न देने पर अड़े, क्या होगा अगला कदम?

चौतरफा घिरे इमरान खान इस्तीफा न देने पर अड़े, क्या होगा अगला कदम?

चौतरफा घिरे इमरान खान इस्तीफा न देने पर अड़े, क्या होगा अगला कदम?


पाकिस्तान की राजनीति में शनिवार का दिन बेहद अहम है। पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में शनिवार सुबह दस बजे इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इससे पहले आज रात दस बजे इमरान खान देश को एक बार फिर संबोधित करने वाले हैं। इमरान खान के संबोधन पर दुनिया की नजरें हैं कि अविश्वास प्रस्ताव से एक दिन पहले इमरान क्या करने वाले हैं? संबोधन से पहले इमरान खान ने कहा कि चाहे कुछ हो जाए वो इस्तीफा नहीं देंगे। हालांकि पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट बताती है कि उनके मंत्री शेख राशिद ने इमरान खान को इस्तीफा देने की सलाह दी है।
आज रात दस बजे एक बार फिर इमरान खान देश को संबोधित करने वाले हैं। पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए बीते रोज सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के फैसले को पलटते हुए पाक संसद को बहाल किया और अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की तारीख तय की। शनिवार को पाक संसद में प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इससे एक दिन पहले इमरान खान कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट है कि उनके मंत्री शेख राशिद ने इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही इस्तीफा देने की सलाह दी है। लेकिन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए इमरान खान ने कहा कि वो इस्तीफा नहीं देंगे। देश के नाम संबोधन से पहले इमरान के मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि विदेशी साजिश को लेकर सरकार एक समिति बनाएगी और मामले की जांच की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)