होम यूपी में सूरज ने उगली आग, धधका शुक्रवार, ताज नगरी आगरा में पारा 44 डिग्री के पार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 8, 2022 10:38 PM

यूपी में सूरज ने उगली आग, धधका शुक्रवार, ताज नगरी आगरा में पारा 44 डिग्री के पार

यूपी में सूरज ने उगली आग, धधका शुक्रवार, ताज नगरी आगरा में पारा 44 डिग्री के पार

यूपी में सूरज ने उगली आग, धधका शुक्रवार, ताज नगरी आगरा में पारा 44 डिग्री के पार

यूपी में रिकार्ड तोड़ गर्मी का सिलसिला जारी है। ऐसा लग रहा है जैसा सूरज आग उगल रहा है। ताजनगरी आगरा सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस सीजन का सबसे गर्म दिन होने के साथ आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रिकार्ड किया गया। यहां पारा 44 डिग्री के पार चला गया। इंसान छोड़िए, पशु-पक्षी तक बेहाल हो गए। दोपहर में सड़कें और बाजार सूने रहे।


मौसम विभाग ने इस बार भीषण गर्मी के आसार जताए थे। इसका सिलसिला मार्च से ही शुरू हो गया। मार्च के अखिरी दिनों से तापमान ने जोर पकड़ना शुरू किया। तब से आगरा सूबे के सबसे पांच गर्म शहरों से बाहर नहीं हो पाया है। सिर्फ एक दिन आगरा छटवें स्थान पर रहा है।

शुक्रवार को सूरज ने आग उगली। सुबह से ही तापमान चढ़ने लगा। दोपहर को सड़कों, बाजारों में सन्नाटे पसर गए। गर्म हवाएं शूल की तरह चुभने लगीं। गला सूखने लगा। बार-बार प्यास लगी। लोग जहां की तहां गर्मी से जूझते रहे। तापमान ने रिकार्ड छलांग लगाई। यह सामान्य से पूरे आठ डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यानि सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। सूबे में भी आगरा सबसे गर्म रहा। न्यूनतम तापमान अभी इतना अधिक नहीं है। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक होकर 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 43 और न्यूनतम 15 रहा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)