होम एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश का भाजपा सरकार को लेकर बड़ा खुलासा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 8, 2022 10:41 PM

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश का भाजपा सरकार को लेकर बड़ा खुलासा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश का भाजपा सरकार को लेकर बड़ा खुलासा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश का भाजपा सरकार को लेकर बड़ा खुलासा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी चुनाव में निष्पक्ष मतदान के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को विशेष प्रबन्ध करने चाहिए। भाजपा सरकार इस चुनाव में भी धांधली से बाज नहीं आने वाली है और वह विधान परिषद में जबरन बहुमत बनाने की साजिश कर रही है।


अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि जिस तरह से भाजपा नेता विधान परिषद की सभी सीटें जीत लेने का बयान दे रहे हैं उससे सरकार की मंशा पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। भाजपा ने पंचायत चुनावों में जिस तानाशाही से  विपक्ष के नामांकन पत्रों की लूट की उससे यह बात स्पष्ट हो गई कि भाजपा का लोकतंत्र और स्वतंत्र-निष्पक्ष निर्वाचन में तनिक भी विश्वास नहीं है।  विधान परिषद चुनावों में भी भाजपा सरकार के दबाव में निर्विरोध चुनाव का नाटक किया गया है।  

यह बात तो अब दिन के उजाले की तरह स्पष्ट हो गई है कि भाजपा सरकार को निर्वाचित संस्थाओं में अपना बहुमत बनाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग करने में जरा भी संकोच नहीं है। अधिकारियों के माध्यम से ग्राम प्रधानों, बीडीसी तथा अन्य मतदाताओं को डरा-धमका कर तथा प्रलोभन देकर भाजपा सरकार अब विपक्ष मुक्त और अपना एकाधिकारी शासन उत्तर प्रदेश पर लादना चाहती है। लोकतंत्र के लिए भाजपा का यह आचरण खतरे की घंटी है। उसे अपने कुकृत्यों के लिए जरा भी लोकलाज नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)