होम राहुल बाबा जैसे नेता हों तो दुश्मन की जरूरत नहीं- शिवराज सिंह चौहान

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Apr 8, 2022 10:17 PM

राहुल बाबा जैसे नेता हों तो दुश्मन की जरूरत नहीं- शिवराज सिंह चौहान

राहुल बाबा जैसे नेता हों तो दुश्मन की जरूरत नहीं- शिवराज सिंह चौहान

राहुल बाबा जैसे नेता हों तो दुश्मन की जरूरत नहीं- शिवराज सिंह चौहान

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चार प्रदेशों में कांग्रेस की क्या दुर्गति हुई है और जब राहुल बाबा जैसे नेता हों तो दुश्मन की जरूरत ही नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि पार्टी में राहुल बाबा जैसे नेता हों तो दुश्मन की जरूरत नहीं है। वहां भी घमासान मचा हुआ है और यहां भी। कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉ.रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को विकास का गढ़ बनाया था और इसने (भूपेश बघेल) भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। छत्तीसगढ़ को बदनाम करने का पाप किया, तुष्टिकरण की नीति पर चलता है और फिर से धर्मांतरण शुरू हो गया।उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने गंडई के चुने हुए अध्यक्ष को हटाया। ये गंडई की जनता का अपमान है और इस अपमान का बदला 12 अप्रैल को जनता लेकर रहेगी। इसी बीच उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गुंडे बदमाश खुल के खेल रहे हैं और यहां से भ्रष्टाचार के माध्यम से लूटा हुआ धन दिल्ली तक जा रहा है। लेकिन मध्यप्रदेश में गुंडे बदमाश दुराचारियों के मकान जमींदोज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई गुंडा, बदमाश और माफिया है तो कुचल कर फेंक देता हूं। अगर किसी मां, बेटी और बहन की तरफ नजर उठी तो माटी में मिला दूंगा। मकान, दुकान सब जमींदोज किए जा रहे हैं। मिटाकर रख दिए जाओगे। यहां पर भाजपा का राज है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)