होम मथुरा दौरे में CM योगी का बड़ा संदेश, संतों की एकता ने बदल दी अयोध्या की किस्मत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा दौरे के दौरान संत समाज की उपस्थिति में सनातन समाज की एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है तो बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव हो जाता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा दौरे के दौरान संत समाज की उपस्थिति में सनातन समाज की एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है तो बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव हो जाता है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास का उदाहरण देते हुए बताया कि संतों की एकजुटता ने इतिहास बदलने का काम किया और देश को नई दिशा मिली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अतीत और वर्तमान की तुलना करते हुए कहा, "2017 के पहले अयोध्या में तीन घंटे बिजली मिलती थी. जय श्रीराम बोलने पर लड्डू नहीं, डंडे-लाठियां मिलती थीं. गलियां संकरी थीं और भवन जर्जर. आवागमन के साधन भी सीमित थे, लेकिन आज अयोध्या त्रेतायुग का स्मरण कराती है."
उन्होंने कहा कि अयोध्या का वर्तमान स्वरूप संतों और समाज की सामूहिक शक्ति का परिणाम है।
सीएम योगी ने संत समाज की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, "जब पूज्य संत एक मंच पर आए, एक स्वर में बोले तो 500 वर्ष का कलंक मिट गया और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो गया. जब संतों की एकता में इतनी शक्ति है तो सभी सनातनी एकजुट होकर ताकत का अहसास कराना प्रारंभ कर दें तो कोई भी विधर्मी और विधर्मी की आड़ में उनकी जूठन खाकर हिंदू विरोधी षड्यंत्र करने वाले भारत का बाल बांका भी नहीं कर पाएंगे."
मथुरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन पहुंचकर पूजा-अर्चना की और गोसेवा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।