होम जनता दर्शन में योगी का सख्त संदेश! अफसरों से बोले- तय समय में हो हर फरियादी की समस्या का समाधान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जनता दर्शन के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई मामले मुख्यमंत्री के सामने आए। इस पर मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार इन दोनों क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित हो और हर जरूरतमंद को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी मामलों में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए और बिना किसी भेदभाव के लोगों को न्याय दिलाया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और जरूरतमंदों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया गया।
जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने उनकी बातें ध्यान से सुनीं और उनसे संवाद भी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में अपना और अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने सलाह दी कि लोग अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।