होम किसी का इलाज पैसे के अभाव में नहीं रुकेगा, CM योगी ने जनता दर्शन में दिया भरोसा, 200 लोगों की सुनी समस्याएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। बुधवार सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। बुधवार सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों से Yogi Adityanath ने आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।
महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों के प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वे परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।
जनता दर्शन के दौरान कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर Yogi Adityanath ने कहा कि अस्पताल का एस्टीमेट मिलते ही विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि जनता की हर पीड़ा का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो।
कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ भी पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया और चॉकलेट वितरित की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित भी किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।