होम बागपत से सपा-बसपा पर बरसे योगी आदित्यनाथ, पूछा- क्या हमारी सरकार में कोई दंगा हुआ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2022 10:19 PM

बागपत से सपा-बसपा पर बरसे योगी आदित्यनाथ, पूछा- क्या हमारी सरकार में कोई दंगा हुआ

बागपत से सपा-बसपा पर बरसे योगी आदित्यनाथ, पूछा- क्या हमारी सरकार में कोई दंगा हुआ

बागपत से सपा-बसपा पर बरसे योगी आदित्यनाथ, पूछा- क्या हमारी सरकार में कोई दंगा हुआ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बागपत के छपरौली में 'प्रभावी मतदाता संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मुजफ्फरनगर में और अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चली थीं कितने बेगुनाह मारे गए थे। आज भी उनकी टोपी खून से रंगी हुई है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा था, वो स्कूल नहीं जा सकती थी, और ये कहा जाता था कि लड़कों से गलती हो जाती है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कभी कोई सरकारी भर्ती निकलती थी तो सैफई खानदान पैसे लेकर भर्ती कराता था। तब प्रदेश का नौजवान भर्ती नहीं हो पाता था। आज बिना भेदभाव और बिना पैसों के नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कावड़ यात्रा निकलती थी तो उस पर हमला होता था लेकिन मैं कावड़ यात्रा में हेलिकॉप्टर भेजता हूं और वो पुष्प वर्षा करता है। पिछले 5 सालों में क्या कोई दंगा हुआ ? दिल्ली में जब दंगा हुआ तो यहां पर किसी में दंगा करने की हिम्मत नहीं हुई। क्योंकि उन्हें पता था कि दंगा किया तो सबकुछ बिक जाएगा। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा। मुख्यमंत्री ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार में तो बिजली ही नहीं आती थी और कहते हैं कि बिजली फ्री दे देंगे। उन्होंने कहा कि जब मौका मिला था तब क्या किया था उन्होंने ? चर्चा तो तीनों सरकारों को करनी चाहिए कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने क्या किया ? मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों के कार्यकालों को जोड़ लो और उससे ज्यादा अगर भाजपा ने कार्य नहीं किया हो तो मैं वोट मांगने नहीं आऊंगा। उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री बनते थे, मंत्री बनते थे तो अपने लिए आवास बनाते थे लेकिन हमने प्रदेश के गरीबों को मकान बनाया। 45 लाख गरीबों को मकान बना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)