होम Bihar MLC चुनाव: NDA में हो गया टिकट बंटवारा, मांझी-सहनी को नहीं मिली जगह
Bihar MLC चुनाव: NDA में हो गया टिकट बंटवारा, मांझी-सहनी को नहीं मिली जगह
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। ये बात तय हो गई है कि कौन सी सीट कौन सी पार्टी लड़ेगी। बीजेपी और जेडीयू की संयुक्त प्रेस कॉनफ्रेंस में भूपेंद्र यादव, संजय जायसवाल, तारकिशोर प्रसाद, विजय कुमार चौधरी और उमेश कुशवाहा शामिल रहे। एनडीए के सीटों के बंटवारे में मुकेश सहनी की वीआईपी और जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को जगल नहीं मिली है। लेकिन पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को एक सीट जरूर मिली है। पशुपति पारस वैशाली की सीट की मांग कर रहे थे और बीजेपी ने अपने खाते से एक सीट रालोजपा को दे दी है। बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव की ओर से प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा गया कि बिहार एमएलसी चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 11 सीटों पर, भाजपा 13 सीटों पर और अपने कोटे से आरएलजेपी (पशुपति पारस) को एक सीट देगी। बता दें कि पिछले कई दिनों से जेडीयू विधान परिषद चुनाव के सीट बंटवारे में 50-50 फॉर्मूले को अपनाने की बात कर रही है, जबकि बीजेपी 13-11 के अनुपात में सीट बंटवारे की बात करती रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।