होम शाहजहांपुर में सीएम योगी ने सर्प दंश या किसी जंगली जानवर के कारण मानव जनहानि होने पर परिवार को 04 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Sanjeev Kumar Saxena Aug 29, 2023 05:00 PM

शाहजहांपुर में सीएम योगी ने सर्प दंश या किसी जंगली जानवर के कारण मानव जनहानि होने पर परिवार को 04 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।

शाहजहांपुर में सीएम योगी ने सर्प दंश या किसी जंगली जानवर के कारण मानव जनहानि होने पर परिवार को 04 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

शाहजहाँपुर। शाहजहाँपुर के ग्राम मिर्जापुर पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के 721 गांव बाढ़ प्रभावित है। पहले चरण में यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद जनपद प्रभावित हुए थे। दूसरे फेज में गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण बदायूं, शाहजहांपुर, कासगंज, फर्रुखाबाद आदि प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर आपदा के समय प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की संवेदना सभी पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त करने के लिए आया हूं कि डबल इंजन की सरकार आपदा के समय आपके साथ खड़ी है। पीड़ितों की सहायता पूरी प्रतिबद्धता के साथ करने का हर संभव प्रयास सरकार कर रही है।

 मुख्यमंत्री ने बताया कि जैसे यहां पर राहत सामग्री का वितरण हो रहा है वैसे ही प्रदेश सरकार द्वारा हर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण लगातार किया जा रहा है, जिसमें 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, चना 5 किलो, 2 किलो अरहर की दाल, रिफाइंड तेल, मसाले, बरसाती आदि सभी लोगों को उपलब्ध कराने के साथ , पशुओं के चारे का भी प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन भी हर पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं। सीएम योगी ने जिला प्रशासन को यह बात सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया की जनहानि पर तत्काल पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से राहत राशि प्रदान की जानी चाहिए। उन्होने कहा पशु हानि पर भी मुआवजे की राशि पीड़ित परिवार को दी जानी चाहिए, इसके अलावा उन्होने मकान क्षतिग्रस्त होने पर नया आवास हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। सर्प दंश या किसी जंगली जानवर के कारण मानव जनहानि होने पर परिवार को 04 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी सीएम योगी ने दिए। उन्होंने कहा कि फसल का नुकसान इस बार ज्यादा हुआ है इसलिए तत्काल इसका सर्वे किया जाये और इसका सर्वे रिपोर्ट तत्काल शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे सभी पीड़ित किसानों को सरकार की ओर से मुआवजा उपलब्ध करवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री योगी ने गंगा, रामगंगा, काली नदी द्वारा आने वाली बाढ़ की समस्या से निपटने हेतु सिंचाई विभाग को स्थाई समाधान करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में महीने में 2 से 3 बार राहत सामग्री वितरित की जा रही है। साथ ही उन्होने जनपद के प्रभावित सभी क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित करने के भी निर्देश दिये। जलालाबाद में क्षतिग्रस्त सेतु को पुनः निर्माण करने हेतु भी माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया। उन्होने कहा कि हर पीड़ित परिवार के साथ में हमारे जनप्रतिनिधि, प्रदेश सरकार के मंत्री, केन्द्र सरकार के मंत्री, माननीय सासंद,माननीय विधायकगण, जिलापंचायत अध्यक्ष, महापौर सभी आपदा के समय पूरी प्रतिबद्धता के साथ सहयोग करने हेतु कार्य कर रहे है। कलान तहसील में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या से निपटने के लिये कार्ययोजना बनाने हेतु भी सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया। उन्होने सभी जनपदवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाए देते हुये अपने संबोधन को समाप्त किया। सांसद अरुण सागर ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राहत सामग्री की किट बाढ़ पीड़ितों को वितरित की। सांसद अरुण सागर ने पूर्व दिनों में भी बाढ़ ग्रस्त ग्रामों का को दौरा किया था और बाढ़ पीड़ित लोगों का दुख दर्द सुना था और उनको राहत सामग्री भी वितरित की थी। बाढ़ राहत शिविर कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विधायक चेतराम, जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण चंद्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष्ष, ब्लॉक प्रमुख आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)