होम उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में मतदान जारी है। शाम तीन बजे तक 96% मतदान दर्ज किया गया था और वोटिंग शाम पांच बजे तक चलती रहेगी।
देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में मतदान जारी है। शाम तीन बजे तक 96% मतदान दर्ज किया गया था और वोटिंग शाम पांच बजे तक चलती रहेगी। इस बीच, परिणाम घोषित होने से पहले ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर करारा तंज कसा।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा-
“उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार के जीतने पर राहुल गांधी कहीं मोदी सरकार पर ‘वोट चोरी’ का इल्जाम न लगा दें। उनकी मनोदशा पर लोकतंत्र के रक्षकों को सावधान रहना चाहिए। पराजय-दर-पराजय से उनके कपार पर पहले संविधान का बुखार चढ़ा, जो अब वोट चोरी में तब्दील हो गया है। हार के बाद सामने वाले को उलाहना देकर बच निकलने की उनकी फितरत पर अब कोई एतबार नहीं करता।”
लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद पहुंचकर वोट डाला। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी मतदान में हिस्सा लिया।
उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने हैं।
इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने जीत को लेकर भरोसा जताया और क्रॉस वोटिंग की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा,
“मुझे पूरा विश्वास है कि हम जीतेंगे। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस वोटिंग होगी, और न ही मुझे पता है कि यह क्या होती है। मैं सिर्फ लोगों की अंतरात्मा को जगाने की कोशिश कर रहा हूं।”
वहीं एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने कहा,
“यह भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत होगी। हम सब एक हैं और एक रहेंगे। हम चाहते हैं कि भारत विकसित राष्ट्र बने और यह जीत उसी दिशा में कदम है।”
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।