होम नेपाल में बड़ा सियासी संकट: पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, आर्मी चीफ ने दी थी सलाह
सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़के जनरेशन-Z के हिंसक प्रदर्शनों और बिगड़ते हालात के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Nepal PM Resignation: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़के जनरेशन-Z के हिंसक प्रदर्शनों और बिगड़ते हालात के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले आर्मी चीफ जनरल अशोक राज सिगडेल ने उन्हें सलाह दी थी कि सत्ता छोड़ने से ही हालात काबू में आ सकते हैं।
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने ओली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस वक्त ओली सुरक्षा कारणों से नेपाली आर्मी के साथ हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन तक को आग के हवाले कर दिया था।
अपने इस्तीफे में ओली ने लिखा:
“माननीय राष्ट्रपति जी, नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के अनुसार प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद तथा मौजूदा असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए, मैंने संविधान के अनुच्छेद 77 (1) (ए) के तहत प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है, ताकि राजनीतिक समाधान की दिशा में आगे कदम उठाए जा सकें।”
हर बार राजनीतिक संकट और समर्थन खोने के कारण उन्हें पद से हटना पड़ा।
आर्मी चीफ जनरल अशोक राज सिगडेल ने ओली से कहा था:
“आप सत्ता छोड़ दें, तभी हालात सुधर पाएंगे।”
नेपाल सरकार ने हाल ही में 26 लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब, व्हाट्सऐप सहित) पर बैन लगाया था। इसके खिलाफ हजारों युवा सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन हिंसक हो गया जिसमें अब तक कई लोगों की मौत और दर्जनों घायल हो चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।