होम आगरा: मंत्री बेबी रानी मौर्य की बैठक में अधिकारी नदारद, किसानों ने किया हंगामा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 9, 2025 04:42 PM

आगरा: मंत्री बेबी रानी मौर्य की बैठक में अधिकारी नदारद, किसानों ने किया हंगामा

आगरा में किसानों की समस्याओं को लेकर बुलाई गई बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी से कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य भड़क गईं। मंत्री ने नाराज होकर बैठक स्थगित कर दी और कहा कि इस मामले की शिकायत वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगी।

आगरा: मंत्री बेबी रानी मौर्य की बैठक में अधिकारी नदारद, किसानों ने किया हंगामा

Agra News: आगरा में किसानों की समस्याओं को लेकर बुलाई गई बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी से कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य भड़क गईं। मंत्री ने नाराज होकर बैठक स्थगित कर दी और कहा कि इस मामले की शिकायत वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगी।

अधिकारियों की अनुपस्थिति से भड़कीं मंत्री

सोमवार को आगरा विकास भवन में किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक रखी गई थी। तय समय पर मंत्री बेबी रानी मौर्य तो पहुंच गईं, लेकिन कोई भी अधिकारी वहां मौजूद नहीं था। नाराज मंत्री ने कहा,
“कोई अधिकारी किसानों की बात नहीं सुनना चाहता। बारह बजे तक भी कोई अधिकारी यहां नहीं था। मैं इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करूंगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करूंगी।”

किसानों का गुस्सा फूटा

बैठक स्थगित होने की खबर मिलते ही किसानों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने “आगरा प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाए और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा,
“आगरा प्रशासन मिलकर किसानों से छल कर रहा है। अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते, इसी वजह से हमेशा परेशानियां बनी रहती हैं। अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 2027 में किसान इसका करारा जवाब देंगे।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)