होम जापान से स्वदेश लौटने पर सी.एम.एस. छात्र दल का भव्य स्वागत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2023 07:15 PM

जापान से स्वदेश लौटने पर सी.एम.एस. छात्र दल का भव्य स्वागत

जापान से स्वदेश लौटने पर सी.एम.एस. छात्र दल का भव्य स्वागत

जापान से स्वदेश लौटने पर सी.एम.एस. छात्र दल का भव्य स्वागत

लखनऊ, 13 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) का 12-सदस्यीय छात्र दल जापान में आयोजित ‘सकूरा साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम’ में प्रतिभाग कर स्वदेश लौट आया। स्वदेश वापसी पर सी.एम.एस. शिक्षकों व अभिभावकों ने अमौसी एअरपोर्ट पर इस छात्र दल का भव्य स्वागत किया एवं विदेश में देश का गौरव बढ़ाने हेतु बधाई दी। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने भी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम में प्रतिभाग कर स्वदेश लौटे छात्रों में शशांक रंजन, अनुराग सिंह, यश नेहरा, अथर्व मोहन, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, समर्थ रघुवंशी, अवी मिश्रा, शुभ शुक्ला, शिवांश मौर्या, मानस सक्सेना एवं ऐशान श्रीवास्तव शामिल हैं। छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका सुश्री त्रिगुणा सिंह ने किया। यह साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम जापान सरकार की आधिकारिक शैक्षिक संस्था ‘जापान साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी एजेन्सी (जे.एस.टी.) के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें विश्व के लगभग 30 देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. छात्रों की जापान यात्रा का सम्पूर्ण खर्च साइन्स प्रोग्राम के आयोजकों द्वारा वहन किया गया।कि जापान से वापसी पर एक अनौपचारिक वार्ता में इन छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जापान जाना हम सभी के लिए एक सपना सच होने के समान है। इस यात्रा में हमें विभिन्न देशों के छात्रों के विचार-विमर्श एवं अपने ज्ञान का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला एवं विज्ञान विषय में अपने ज्ञान को बढ़ाने एवं दक्षता प्राप्त करने का अनूठा गुरुमंत्र मिला है। 

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)