होम फारूक अब्दुल्ला ने फिर भरी हुंकार, कश्मीर को बताया भारत का अभिन्न अंग; राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग
फारूक अब्दुल्ला ने फिर भरी हुंकार, कश्मीर को बताया भारत का अभिन्न अंग; राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए इसे राज्य के रूप से फिर से बहाल करने की मांग की है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव में हो रही देरी पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह बड़ी अजीब बात है।
उन्होंने कहा, "जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। जम्मू-कश्मीर के लोग इस देश के हैं। हम चाहते हैं कि राज्य का दर्जा बहाल हो और जल्द चुनाव हो।"
अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश में डाउनग्रेड करने के केंद्र सरकार के फैसले को एक त्रासदी करार दिया। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। एक गौरवशाली राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। यह एक त्रासदी थी।" उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां संविधान के नियमों का सभी को पालन करना चाहिए।
यह पूछे जाने पर कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं, फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मेरे पास मीडिया को बताने के लिए कोई जादुई छड़ी नहीं है कि यहां चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं। मुझसे यह सवाल मत पूछो।"
उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द राष्ट्रीय नेताओं से मिलने जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की बात भी कही है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं को पहले किए गए वादे के मुताबिक 50,000 नौकरियां देने में केंद्र सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा, "कश्मीर में युवाओं को नौकरी के लिए बाहर जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। क्या उन्हें यहां रोजगार का अधिकार नहीं है?"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।