होम लंदन में भारत के लोकतंत्र पर उठाया गया सवाल, राहुल गांधी पर पीएम नरेंद्र मोदी का पलटवार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2023 11:09 PM

लंदन में भारत के लोकतंत्र पर उठाया गया सवाल, राहुल गांधी पर पीएम नरेंद्र मोदी का पलटवार

लंदन में भारत के लोकतंत्र पर उठाया गया सवाल, राहुल गांधी पर पीएम नरेंद्र मोदी का पलटवार

लंदन में भारत के लोकतंत्र पर उठाया गया सवाल, राहुल गांधी पर पीएम नरेंद्र मोदी का पलटवार

राहुल गांधी की कैम्ब्रिज स्पीच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया है। कर्नाटक में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को दुनिया की कोई ताकत नुकसान नहीं पहुंचा सकती, लेकिन कुछ लोग उसे कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

ऐसे किया लंदन का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं, भारत लोकतंत्र की मां भी है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने लंदन का एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे कुछ वर्ष पूर्व लंदन में भगवान बश्वेश्वर की प्रतिमा के लोकार्पण का अवसर मिला। पीएम ने कहा कि लंदन की धरती पर भगवान बश्वेश्वर की मूर्ति होना अपने आप में बड़ी बात है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन की धरती पर ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया गया।

बताया भारत का अपमान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की जड़ें हमारे सदियों के इतिहास से सींची गई हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतंत्र की परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। बावजूद इसके कुछ लोग लगातार भारत के लोकतंत्र को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। ऐसे लोग भगवान बश्वेश्वर का अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोग कर्नाटक का, भारत की महान परंपरा का, भारत के 130 करोड़ जागरुक नागरिकों का अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोगों से कर्नाटका के लोगों को भी सतर्क रहना है।

भारत की प्रगति की चर्चा
हुबली-धारवाड़ में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आईआईटी धारवाड़ भविष्य के संस्थान के रूप में तैयार है। पिछले नौ वर्ष में बेहतर शिक्षण संस्थानों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि भारत 21वीं सदी में अपने शहरों का आधुनिकीकरण कर प्रगति कर रहा है। आज, भारत दुनिया की सबसे मजबूत डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)