होम कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूदों का जखीरा बरामद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2023 11:17 PM

कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूदों का जखीरा बरामद

कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूदों का जखीरा बरामद

कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूदों का जखीरा बरामद

सुरक्षा बलों और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, शालनार हंगनीकूट में हंदवाड़ा पुलिस ने शनिवार को तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान दो मैगजीन और 75 राउंड के साथ एक एके 47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद, 10 ग्रेनेड, 26 यूजीबीएल ग्रेनेड, आठ यूजीबीएल बूस्टर, दो फ्लेम थ्रोअर, पांच रॉकेट शेल और तीन रॉकेट बूस्टर बरामद किए गए।

विलगाम पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक जांच शुरू की गई है।

हेरोइन, पिस्टल, आईईडी बरामद
समाचार एजेंसी एएनआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि एक अन्य घटना में, भारतीय सेना ने एक तलाशी अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में हेरोइन, दो पिस्तौल और एक आईईडी बरामद किया। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) की रक्षा कर रहे सेना के जवानों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से छोटे हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए। अधिकारियों के मुताबिक, जवानों ने नौशेरा सेक्टर में लाम के अग्रिम क्षेत्र से सुबह तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया। अधिकारियों ने कहा कि अभियान अब भी जारी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)