होम चौथा दिन का खेल समाप्त, विराट ने खेली दमदार शतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया 88 रन से पीछे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2023 11:13 PM

चौथा दिन का खेल समाप्त, विराट ने खेली दमदार शतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया 88 रन से पीछे

चौथा दिन का खेल समाप्त, विराट ने खेली दमदार शतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया 88 रन से पीछे

चौथा दिन का खेल समाप्त, विराट ने खेली दमदार शतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया 88 रन से पीछे

अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा यानी आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारत पहली पारी में पूर्व कप्तान विराट कोहली के 186 रनों की बदौलत 571 रन बनाने में कामयाब रहा।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 480 रन के जवाब में 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त हासिल की थी, जिससे मेहमान टीम अब भी 88 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर ट्रेविस हेड तीन रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मैथ्यू कुहनेमैन ने अभी खाता नहीं खोला है।

भारत को दिन का पहला और पारी का चौथा झटका रविंद्र जडेजा (28) के रूप में लगा। इसके बाद तीन साल से भी अधिक समय बाद टेस्ट शतक जड़ने वाले कोहली ने 364 गेंद में 15 चौकों से 186 रन की पारी खेली, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने अक्षर पटेल (79) के साथ छठे विकेट के लिए 162, श्रीकर भरत (44) के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 और रविंद्र जडेजा (28) के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी भी की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉड मर्फी ने 113 जबकि नाथन लियोन ने 151 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए।

India vs Australia 4th Test Day 4 session LIVE Updates

AUS 480
IND 571/10 (178.5)

AUS - 3/0 (6)

05:04 PM ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन आखिरी सेशन में अपनी दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं गंवाया और 3 रन बना लिए हैं।ऑस्ट्रेलिया अभी भारत से 88 रन पीछे है।

04:45 PM - ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले उस्मान ख्वाजा की जगह मैथ्यू कुहेमन को बतौर ओपनर भेजा है। दूसरे छोर पर ट्रेविस हेड हैं।

04:30 PM - भारत को नौवां झटका विराट कोहली के रूप में लगा, जो 186 रन बनाकर टॉम मर्फी की गेंद पर आउट हो गए। इसी के साथ भारत की पारी समाप्त हो गई, क्योंकि श्रेयस अय्यर चोटिल हैं।

04:22 PM - भारत के आठवां झटका उमेश यादव के रूप में लगा, जो बिना खाता खोले रन आउट हो गए। विराट कोहली ने जोखिम भरा दूसरा रन दौड़ा, जिस पर वे पहुंच नहीं पाए और डायमंड डक का शिकार हो गए। अब मोहम्मद शमी क्रीज पर आए हैं।

04:16 PM - भारत को सातवां झटका आऱ अश्विन के रूप में लगा, जो 7 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद पर मैट कुहनेमैन के हाथों कैच आउट हुए। अब उमेश यादव क्रीज पर आए हैं।

04:07 PM - भारत की टीम ने 80 रनों से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है। एक तरह से आखिरी जोड़ी क्रीज पर है, क्योंकि इसके बाद मोहम्मद शमी और उमेश यादव बाकी हैं और श्रेयस अय्यर भी हैं, लेकिन अय्यर चोटिल हैं। ऐसे में विराट कोहली और आर अश्विन से उम्मीद होगी कि वे आखिरी घंटे में कुछ कमाल करके दिखाएं। इस समय विराट कोहली दोहरे शतक की ओर हैं।

03:52 PM - भारत का छठा विकेट अक्षर पटेल के रूप में गिरा, जो 113 गेंदों में 79 रनों की पारी खेलकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। हालांकि, उन्होंने भारत को बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया।

03:42 PM - भारत की टीम ने 550 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। विराट कोहली और अक्षर पटेल के बल्ले से काफी रन निकल रहे हैं। बढ़त अब 70 रनों से ज्यादा की हो गई है। विराट दोहरे शतक और अक्षर शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

03:33 PM - भारत की बढ़त 50 के पार हो गई है। टीम का स्कोर 530 के पार हो चुका है। 170 ओवरों का खेल हो चुकी है। विराट 170 के पार और अक्षर 60 के पार पहुंच गए हैं।

03:18 PM - अक्षर पटेल ने सीरीज का तीसरा अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 95 गेंदों में अहमदाबाद में दमदार तरीके से अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 510 के पार हो गया है।

03:12 PM - भारत की टीम ने 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। अक्षर पटेल अर्धशतक के करीब हैं। ये उनका सीरीज का तीसरा अर्धशतक हो सकता है।

02:59 PM - विराट कोहली ने 313 गेंदों में 150 रनों का आंकड़ा पार किया, जबकि भारत ने 500 रनों का आंकड़ा छू लिया है। बढ़त 20 रन की हो चुकी है।

02:53 PM - टीम इंडिया ने अब बढ़त हासिल करनी शुरू कर दी है। बराबरी करने के दो ओवर में ही टीम ने 11 रन जोड़ लिए हैं।

02:43 PM - भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम की 480 रनों की बराबरी कर ली है और अब भारत को बढ़त मिलना शुरू हो जाएगी।

02:32 PM - चौथे दिन के तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। विराट और अक्षऱ क्रीज पर हैं। नाथन लियोन पहला ओवर करने आए हैं।

02:10 PM - भारत की टीम अब अच्छी स्थिति में है। चौथे दिन के दो सेशन समाप्त हो गए हैं। स्कोर 5 विकेट पर 470 रन है। ऑस्ट्रेलिया के पास अब बस 8 रनों की बढ़त है। विराट कोहली 135 और अक्षर 38 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:02 PM - चौथे दिन के दूसरे सेशन के खेल का अंत होने को है और भारत ने लगभग ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को खत्म करने का काम किया है। भारत का स्कोर 460 के पार है और अब बढ़त 20 रन से कम की बाकी है। विराट कोहली और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।

01:45 PM - भारत ने 450 रनों का भी आंकड़ा पार कर लिया है और अभी 5 ही विकेट गिरे हैं। विराट कोहली और अक्षर पटेल अब तेज गति से रन बना रहे हैं।

01:25 PM - भारत की टीम ने 440 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। अब भारत के सामने 30 रन से ज्यादा की बढ़त है।

12:45 PM - विराट कोहली ने 1200 से ज्यादा दिनों के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा है। उन्होंने आखिरी शतक नवंबर 2019 में जड़ा था। अहमदाबाद में उन्होंने 241 गेंदों में शतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर का 28वां शतक था।

12:35 PM - भारत को पांचवां झटका केएस भरत के रूप में लगा, जो नाथन लियोन के शिकार बने। उन्होंने 44 रन की पारी खेली। उनके बाद अब अक्षर पटेल विराट कोहली का साथ देने आए हैं।

12:30 PM - भारत का स्कोर 390 के पार हो गया है। विराट कोहली शतक के करीब हैं। केएस भरत ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और वे भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए। उन्होंने कैमरोन ग्रीन के ओवर में लगातार दो छक्के जड़े और फिर चौका भी जड़ा था।

12:16 PM - चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। विराट कोहली शतक के करीब हैं।

11:30 AM - भारत ने चौथे दिन लंच तक 362 रन बना लिए हैं। 32 ओवर में 78 रन भारत ने इस सेशन में बनाए हैं। विराट कोहली 88 रन और केएस भरत 25 रन पर नाबाद हैं।

11:22 AM - भारत का स्कोर 350 के पार हो गया है। विराट कोहली भी धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। विराट कोहली 85 पर पहुंच गए हैं।

11:07 AM - भारत की टीम ने 340 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। विराट कोहली और केएस भरत क्रीज पर हैं। पहली बार किसी तेज गेंदबाज को आज लगाया गया है। कैमरोन ग्रीन गेंदबाजी के लिए आए हैं।

10:47 AM - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में भारत ने 330 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। रन कम गति से आ रहे हैं, लेकिन विराट कोहली और केएस भरत भारत को आगे ले जा रहे हैं।

10:27 AM - भारत ने 320 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इस समय विराट कोहली और केएस भरत क्रीज पर हैं।

10:18 AM - भारत की टीम के लिए नंबर 6 पर केएस भरत बल्लेबाजी करने आए हैं, क्योंकि श्रेयस अय्यर चोटिल हैं। उन्होंने छक्का भी लगाया है। वे विराट कोहली का साथ दे रहे हैं।

9:58 AM - चौथे दिन भारत को पहला और पारी का चौथा झटका रविंद्र जडेजा के रूप में लगा, जो 28 रन बनाकर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। टॉड मर्फी की गेंद पर वे उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट हो गए।

9:46 AM - भारत की टीम ने दिन की शुरुआत में ही 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। इस मैच में भारत तभी आगे निकल सकता है, जब आज कम से कम 300 रन और बनाए।

9:40 AM - भारतीय टीम के पहली पारी में 300 रन पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी भी पहली पारी के आधार पर भारत 180 रनों से पीछे है। इस वक्त विराट कोहली और रविंद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर है।

9:36 AM - दिन के पहले दो ओवरों में 8 रन देखने को मिले।

9:30 AM - चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 289/3 से आगे खेलना शुरू कर दिया है।

तीन दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के जवाब में 99 ओवरों में 3 विकेट खोकर 289 रन बनाए। विराट कोहली 59 और रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद थे। विराट कोहली पर सभी की निगाहें होंगी, क्योंकि भारत अभी भी 191 रन पीछे है। अगर भारत को इस मैच पर पकड़ बनानी है तो पहले दो सेशन में 200 रन बनाने के बारे में सोचना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा और कैमरोन ग्रीन के शतकों की बदौलत बड़ा स्कोर बनाया था

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)