होम खतरे में है इंसान का अस्तित्व? तेजी से घट रहा स्पर्म काउंट; स्टडी में दावा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 15, 2022 10:02 PM

खतरे में है इंसान का अस्तित्व? तेजी से घट रहा स्पर्म काउंट; स्टडी में दावा

खतरे में है इंसान का अस्तित्व? तेजी से घट रहा स्पर्म काउंट; स्टडी में दावा

खतरे में है इंसान का अस्तित्व? तेजी से घट रहा स्पर्म काउंट; स्टडी में दावा

शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने दावा किया है कि दुनियाभर के कई देशों में लोगों का स्पर्म काउंट कम हो रहा है। शुक्राणुओं की संख्या ना केवल प्रजनन की क्षमता से जुड़ी होती है बल्कि इसके कम होने का बुरा प्रभाव शरीर पर अन्य तरीकों से भी पड़ता। इससे बड़ी बीमारियों का खतरा, टेस्टिक्युलर कैंसर की सभावना बढ़ जाती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि स्पर्म काउंट कम होने से आयु भी कम हो जाती है। 


ह्यूमन रिप्रोडक्शन अपेडट जर्नल में यह अध्ययन प्रकाशित किया गया जिसमें 53 देशों के आंकड़े जुटाए गए थे। आंकड़े इकट्ठा करने में सात साल का वक्त लगा। इसमें साउथ अमेरिका, एशिया और अफ्रीका के देश शामिल थे जहां इससे पहले कभी इस तरह से स्पर्कम काउंट को लेकर अध्ययन नहीं किया गया। अध्ययन में कहा गया है कि पहली बार इन क्षेत्रों में भी लोगों में टोटल स्पर्म काउंट और स्पर्म कंसंट्रेशन में कमी देखी गई। ऐसा पहले उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में देखा गया था। 

अध्ययन में पता चला है कि साल 2000 के बाद पूरी दुनिया में ही यह बात देखने को मिली है। हेब्र्यू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हेगाई लेविन ने कहा, भारत से ज्यादा डेटा मिला है। इस डेटा के मुताबिक देखा गया है कि भारत में  भी स्पर्म काउंट काफी कम हुआ है। हालांकि यह पूरी दुनिया के जैसा ही है। उन्होंने कहा, पिछले 46 वर्षों में पूरी दुनिया में स्पर्म काउंट में 50 फीसदी तक की कमी देखी गई है। हालांकि हाल के सालों में यह तेजी से घटने लगा है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)