होम आजम खान की सीट रामपुर से भी सपा ने घोषित किया प्रत्याशी, कौन है आसिम रजा?
आजम खान की सीट रामपुर से भी सपा ने घोषित किया प्रत्याशी, कौन है आसिम रजा?
समाजवादी पार्टी ने आजम खान की सीट रामपुर से भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आसिम रजा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने यहां से आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है। आकाश सक्सेना की गिनती आजम खान के प्रबल विरोधियों में होती है। आकाश सक्सेना आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ दर्ज कई मुकदमों में वादी है।
सपा का टिकट हासिल करने वाले आसिम रजा की गिनती आजम खान के बेहद करीबी लोगों में होती है। शमसी बिरादरी से आने वाले आसिम राजा की अपनी बिरादरी में मजबूत पैठ है। समाजवादी पार्टी के लम्बे समय से जुड़े पूर्व में व्यापारी नेता भी रहे।
लोकसभा के उपचुनाव में भी आसिम रजा को प्रत्याशी बनाया गया था। अभी तक आजम की पत्नी डॉ. तजीन फातिमा का नाम जोर-शोर से चल रहा था। लेकिन आजम खान और अब्दुला आजम के साथ कई मुकदमों में तजीन फातिमा के भी नामजद होने के कारण उनके नाम पर संशय भी था। भड़काऊ भाषण के मामले में आजम खान को तीन साल की सजा के बाद रामपुर सीट से उनकी सदस्यता चली गई थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।