होम नीतीश कुमार को असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों बता दिया एक्सपायरी डेट की दवा, राहुल गांधी पर भी निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 15, 2022 09:34 PM

नीतीश कुमार को असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों बता दिया एक्सपायरी डेट की दवा, राहुल गांधी पर भी निशाना

नीतीश कुमार को असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों बता दिया एक्सपायरी डेट की दवा, राहुल गांधी पर भी निशाना

नीतीश कुमार को असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों बता दिया एक्सपायरी डेट की दवा, राहुल गांधी पर भी निशाना

असदुद्दीन ओवैसी ने 2024 में पीएम पद की रेस में शामिल नेताओं पर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पीएम मैटेरियल नहीं है। इसके अलावा नीतीश कुमार तो अब खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दवाई की तो एक्सपायरी डेट हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल को छोटा रिचार्ज बताते हुए कहा कि वह तो खुद ही हिंदुत्व की राह पर हैं। ओवैसी ने कहा कि केजरीवाल सीलमपुर में जाते हैं तो कहते हैं कि भाजपा को हराना है, लेकिन दूसरे इलाकों में जाकर कहते हैं कि हमने मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए हैं। ओवैसी ने गुजरात चुनाव को लेकर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिलकिस बानो पर कुछ भी नहीं कहा। हैदराबाद से सांसद ने कहा कि कांग्रेस तो खुद 27 सालों से कुछ नहीं कर पा रही है।
कांग्रेस के पास राहुल हों तो दुश्मन की क्या जरूरत है?
उन्होंने कहा, 'मैं तो अब यहां आया हूं, लेकिन कांग्रेस क्यों एग्जाम से ठीक पहले ही तैयारी करती है।' 'आज तक' के कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा, 'कांग्रेस में राहुल गांधी जैसे लोग ज्यादा हो जाएंगे तो उसे दुश्मनों की जरूरत ही नहीं होगी।' ओवैसी ने कहा कि भाजपा के पास कोई ताकत नहीं है। मोदी को हटा देंगे तो भाजपा के पास कुछ नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी से देश नहीं है, यदि 130 करोड़ लोग चाह लेंगे तो उन्हें हटना होगा। उन्होंने कहा कि गुजरात में जैसी बात भाजपा के लिए कही जाती है, वही सीपीएम के लिए बंगाल में कही जाती है। कोई खुद को भगवान मान लेता है तो यहां की जनता उसे धूल चटा देती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)