होम बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा, अब 11 घंटे भक्तों के लिए खुले रहेंगे पट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 15, 2022 09:50 PM

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा, अब 11 घंटे भक्तों के लिए खुले रहेंगे पट

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा, अब 11 घंटे भक्तों के लिए खुले रहेंगे पट

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा, अब 11 घंटे भक्तों के लिए खुले रहेंगे पट

विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। अब मंदिर 11 घंटे खुला रहेगा। जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के अनुरोध पर मंदिर की रिसीवर सिविल जज जूनियर डिविजन ने दर्शन का समय बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। आसपास के दुकानदार और व्यापारी भी खुश हो गए हैं।


ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पिछले कुछ माह से लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके कारण मंदिर दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही थी। साथ ही श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को भी नियंत्रण करने के लिए जिला प्रशासन व मंदिर प्रबंधन को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा था।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मंगला आरती के दौरान 2 श्रद्धालुओं की हुई मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट को भी आधार बनाते हुए न्यायालय ने मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाया है । मंदिर के प्रबंधक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में ग्रीष्म काल में यहां श्रद्धालुओं को सुबह 7:45 से 12:00 बजे तक और 5:30 से 9:30 तक और शीतकाल में सुबह  8:45 से दोपहर 1:00 बजे तक एवं शाम को 4:30 से 8:30 तक पूरे दिन में 8 घंटे 15 मिनट दर्शन होते थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)