होम उपचुनाव से पहले ही सपा गठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं, खतौली सीट पर रालोद प्रदेश प्रवक्ता हुए बागी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 15, 2022 09:53 PM

उपचुनाव से पहले ही सपा गठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं, खतौली सीट पर रालोद प्रदेश प्रवक्ता हुए बागी

उपचुनाव से पहले ही सपा गठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं, खतौली सीट पर रालोद प्रदेश प्रवक्ता हुए बागी

उपचुनाव से पहले ही सपा गठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं, खतौली सीट पर रालोद प्रदेश प्रवक्ता हुए बागी

यूपी में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले सपा गठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर रालोद प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी के नेताओं ने ही विरोध का बिगुल फूंक दिया है। मदन भैया को टिकट देने का रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने ही विरोध कर दिया है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी बदलने के लिए शाम आठ बजे तक का अल्टीमेटम भी दिया है। 

 

अभिषेक चौथरी ने कहा कि यहां पर स्थानीय प्रत्याशी को चुनाव लड़ना चाहिए। उसे प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए जिसने कार्यकर्ता के रूप में काम किया हो और यहां पर मेहनत कर रहा हो। पार्टी नेतृत्व को कह दिया गया है कि किसी भी लोकल को प्रत्याशी घोषित किया जाए। अभिषेक ने कहा कि मैं रालोद के कार्यकर्ता के रूप में इस समय बात कर रहा हूं। 

एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरी किसी और पार्टी से बात नहीं चल रही है। कहा कि यहां से रालोद मजबूती से चुनाव लड़ेगा। 15 दिन बाद ही यहां पर चुनाव है। बाहरी व्यक्ति 15 दिन में यहां क्या करेगा। 
रालोद के घोषित प्रत्याशी मदन भैया को लेकर कहा कि बाहुबलियों का हमारी पार्टी हमेशा से विरोध करती आई है। उनके साथ बंदूकधारी चलते हैं। बंदूकधारी के साथ हमारे कार्यकर्ता कैसे मिलेंगे। प्रत्याशी नहीं बदलने के बाद की रणनीति के सवाल पर अभिषेक ने कहा कि आठ बजे तक इंतजार करेंगे। उसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता आगे की रणनीति तय करेंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)