होम 8 अरब हुई दुनिया की आबादी, 2023 तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 15, 2022 09:41 PM

8 अरब हुई दुनिया की आबादी, 2023 तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

8 अरब हुई दुनिया की आबादी, 2023 तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

8 अरब हुई दुनिया की आबादी, 2023 तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट कहती है कि मंगलवार को दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई। लगातार बढ़ती जनसंख्या और कम होते संसाधनों के बीच यूएन की यह रिपोर्ट काफी महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट यह भी कहती है कि वैश्विक जनसंख्या 2030 तक करीब 8.5 अरब, 2050 तक 9.7 अरब और 2100 तक 10.4 अरब तक पहुंच सकती है। इतना ही नहीं भारत की आबादी अगले साल 2023 तक चीन को पीछे छोड़ देगी।


विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सोमवार को जारी वार्षिक विश्व जनसंख्या संभावना रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्या 1950 के बाद से अपनी सबसे धीमी दर से बढ़ रही है, जो 2020 में एक प्रतिशत से भी कम हो गई थी। यूएन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान एशियाई देशों भारत और चीन का है। भारत और चीन दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश हैं। रिपोर्ट यह भी कहती है कि भारत साल 2023 तक आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

एक अरब बढ़ने में लगे 12 साल
यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2010 में वैश्विक आबादी 7 अरब थी। ऐसे में एक अरब की जनसंख्या बढ़ने में 12 साल लगे। इस बात की भी चिंता जताई गई है कि वैश्विक आबादी की रफ्तार बीते कुछ सालों से काफी धीमी रही है। ऐसा अनुमान है कि आबादी को 9 अरब तक पहुंचने में 15 साल और लग जाएंगे यानी 20237 तक दुनिया की आबादी 9 अरब हो जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)