होम सी.एम.एस. शिक्षिका सोमा चन्द्रा विश्व के टॉप वन परसेन्ट शिक्षकों में चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 14, 2022 07:22 PM

सी.एम.एस. शिक्षिका सोमा चन्द्रा विश्व के टॉप वन परसेन्ट शिक्षकों में चयनित

सी.एम.एस. शिक्षिका सोमा चन्द्रा विश्व के टॉप वन परसेन्ट शिक्षकों में चयनित

सी.एम.एस. शिक्षिका सोमा चन्द्रा विश्व के टॉप वन परसेन्ट शिक्षकों में चयनित

लखनऊ, 14 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की शिक्षिका सुश्री सोमा चन्द्रा को विश्व के टॉप 1 परसेन्ट सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में चयनित किया गया है। सुश्री चन्द्रा ने इण्टरनेशनल टीचर्स ओलम्पियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि अर्जित की है एवं अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है।  सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सुश्री चन्द्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक ओलम्पियाड के अन्तर्गत सी.एम.एस. शिक्षिका सुश्री सोमा चन्द्र ने शिक्षण पद्धति के विभिन्न मानकों जैसे करिकुलम, पेडागोजी एण्ड टेक्नोलॉजी, स्टूडेन्ट इंगेजमेन्ट, लर्निंग इन्वार्यनमेन्ट एवं लर्निंग असेेसमेन्ट एण्ड डेटा आदि में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है। ओलम्पियाड में 47 देशों के 2,75,000 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस उपलब्धि हेतु सुश्री चन्द्रा को रु. 10,000 के नगद पुरस्कार, इण्टरनेशनल सार्टिफिकेट एवं राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के साथ ही ‘टीचर इम्पैक्ट अवार्ड’ हेतु डायरेक्ट एन्ट्री प्रदान की गई है। सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 63 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)