होम रामपुर और आजमगढ़ वाली गलती नहीं करेंगे अखिलेश, पत्नी डिंपल के लिए झोंकेंगे पूरी ताकत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 12, 2022 09:30 PM

रामपुर और आजमगढ़ वाली गलती नहीं करेंगे अखिलेश, पत्नी डिंपल के लिए झोंकेंगे पूरी ताकत

रामपुर और आजमगढ़ वाली गलती नहीं करेंगे अखिलेश, पत्नी डिंपल के लिए झोंकेंगे पूरी ताकत

रामपुर और आजमगढ़ वाली गलती नहीं करेंगे अखिलेश, पत्नी डिंपल के लिए झोंकेंगे पूरी ताकत

मैनपुरी सीट से सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव को जिताने के लिए सपा पूरी ताकत से लड़ेगी। पत्नी डिंपल के लिए अखिलेश यादव भी चुनावी मैदान में नजर आएंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर और आजमगढ़ वाली गलतियों को नहीं दोहराएंगे। दरअसल मैनपुरी का अभेद्य दुर्ग भाजपा भेद न सके इसके लिए अखिलेश हर स्तर पर सावधानी बरत रहे हैं। रामपुर और आजमगढ़ में सपा की हार की अखिलेश के चुनाव प्रचार न करने की वजह बताई गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।


अखिलेश यादव और संगठन के बड़े नेता इस बार चुनावी प्रचार भी करेंगे और डिंपल को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे। रामपुर और आजमगढ़ में मिली हार पर अखिलेश यादव ने बताया था कि वह क्यों चुनाव प्रचार करने नहीं गए थे। उन्होंने कहा, पार्टी पदाधिकारियों ने मना किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने मतदाताओं को निकलने ही नहीं दिया, पैसा बांटा गया और ट्रक से शराब भी भेजी गई।

उन्होंने बताया कि मुझे भरोसा दिया गया था कि मेरे वहां जाने की कोई जरूरत नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं के भरोसे अतिविश्वास में आए अखिलेश इस बार पिछली बार तरह गलती नहीं दोहराएंगे। पत्नी डिंपल और सपा की साख बचाने के लिए अखिलेश यादव मैनपुरी में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। परिवार में कोई फूट नजर न आए इसको लेकर पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव और तेज प्रताप को चुनाव प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर एक मंच पर खड़ा करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)