होम जल्द जारी होगी निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 12, 2022 09:20 PM

जल्द जारी होगी निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना

जल्द जारी होगी निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना

जल्द जारी होगी निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना

यूपी में निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वार्ड आरक्षण का काम अंतिम चरण में है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के समक्ष इसका प्रारंभिक प्रस्तुतीकरण कर दिया गया है। वार्ड आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस पर आपत्तियों के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद इसकी अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।


बढ़ेंगे 4400 से अधिक वार्ड

इस बार निकाय चुनाव में पिछली बार की अपेक्षा 4400 से अधिक वार्ड बढ़ने की सूचना मिल रही है। नए निकायों में 10 से 15 के आसपास वार्ड बनाए गए हैं। विस्तारित होने वाले निकायों में दो से चार वार्ड बढ़ाए गए हैं। रैपिड सर्वे के आधार पर वार्डों के आरक्षण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश के 50 से अधिक जिलों से मिले वार्ड आरक्षण के प्रस्ताव का परीक्षण करते हुए इसे लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। चरणबद्ध तरीके से वार्डों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद इस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। विधिक रूप से सही आपत्तियों पर ही विचार करने के बाद इसकी अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)