होम राजधानी एक्सप्रेस में पत्नी के टिकट पर कुत्ते को सफर करा रहा था यात्री, मुरादाबाद में दोनों को उतारा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 12, 2022 09:26 PM

राजधानी एक्सप्रेस में पत्नी के टिकट पर कुत्ते को सफर करा रहा था यात्री, मुरादाबाद में दोनों को उतारा

राजधानी एक्सप्रेस में पत्नी के टिकट पर कुत्ते को सफर करा रहा था यात्री, मुरादाबाद में दोनों को उतारा

राजधानी एक्सप्रेस में पत्नी के टिकट पर कुत्ते को सफर करा रहा था यात्री, मुरादाबाद में दोनों को उतारा

राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट ऐसी कोच में शनिवार को बिना बुकिंग कुत्ता ले जाने पर हंगामा हो गया। एक यात्री पत्नी के टिकट पर कुत्ते को ले जा रहा था। सहयात्रियों की आपत्ति के बाद ट्रेन सुपरिटेंडेंट ने मामले में हस्तक्षेप किया तो सारी हकीकत सामने आई। यात्री को कुत्ते और सामान के साथ मुरादाबाद में उतार लिया गया। साथ ही उससे कुत्ते का 525 रुपये लगेज के रूप में वूसला गया। हालांकि इसी कोच में अन्य यात्री भी अपने कुत्तों के साथ सफर कर रहे थे मगर उनकी बुकिंग थी। 


नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (20505) में दार्जलिंग के गनेश तमंग और उनकी पत्नी अनु सिंह का फर्स्ट एसी कोच एच-वन के एफ केबिन में न्यूजलपाईगुड़ी तक रिजर्वेशन था। किसी वजह से यात्री की पत्नी साथ नहीं आई तो वह अपने अपने पालतू कुत्ते को साथ ले आया और पत्नी वाली सीट पर ढेर सारे सामान के संग उसको बैठा दिया। ट्रेन चली तो केबिन में अन्य यात्रियों ने कुत्ता ले जाने पर एतराज जताया।

मामला बढ़ा तो ट्रेन सुपरिटेंडेंट ऋतुराज सिंह ने यात्री से पूछताछ की तो सारा मामला खुला कि कुत्ता उसकी पत्नी के टिकट पर सफर कर रहा है। इस पर रेलवे कंट्रेाल को मैसेज जारी किया गया। मुरादाबाद में स्टेशन अधीक्षक महेन्द्र सिंह, सीआईटी विजयंत शर्मा, सहदेव व संजीव और जीआरपी-आरपीएफ स्टाफ ने यात्री को उसके कुत्ते के साथ उतार लिया। यात्री दिल्ली के नामी होटल में बतौर वेटर तैनात है। सीआईटी विजयंत शर्मा का कहना है कि ट्रेन में कुत्ते को बिना बुक के ले जाना नियम विरुद्ध है। यात्री से नई दिल्ली से मुरादाबाद तक का कुत्ते के लगेज का 525 रुपये किराया वसूला गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)