होम दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार हिली धरती; नेपाल रहा केंद्र

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 12, 2022 09:02 PM

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार हिली धरती; नेपाल रहा केंद्र

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार हिली धरती; नेपाल रहा केंद्र

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार हिली धरती; नेपाल रहा केंद्र

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर से धरती हिली है। शनिवार देर शाम 7.57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक हफ्ते में दूसरी बार राजधानी में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। वहीं, उत्तराखंड के पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। एक बार फिर से भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है।


रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी और उसके आसपास के गाजियाबाद, नोएडा जैसे इलाकों में तकरीबन 54 सेकंड तक झटकों को लोगों ने महसूस किया। भूकंप के फौरन बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। वहीं, हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले कई लोग भी अपनी सोसाइटी के बाहर आ गए। 

भूकंप का झटका महसूस होते ही लोगों ने इसकी पुष्टि करने के लिए सोशल मीडिया वेबसाइट्स का भी सहारा लिया। कई लोगों ने ट्विटर की ओर रुख किया और वहां अन्य यूजर्स के लिए जरिए जाना कि भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, कई लोगों ने भूकंप को लेकर ट्विटर पर मजेदार मीम्स भी शेयर किए।

भूकंप आने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं
भूकंप आने पर अकसर ही हम घर से बाहर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा तुरंत संभव नहीं हो पाता। ऐसे में भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं। पास में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए। इस दौरान घर के अंदर ही रहें और बाहर न निकलें। बिजली के सभी स्विच को बंद कर देना चाहिए। आप घर से बाहर है तो कोशिश करें कि ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें। भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल भी करने से बचें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)