होम सी.एम.एस. छात्रा ने जीता प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 12, 2022 07:03 PM

सी.एम.एस. छात्रा ने जीता प्रथम पुरस्कार

सी.एम.एस. छात्रा ने जीता प्रथम पुरस्कार

सी.एम.एस. छात्रा ने जीता प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 12 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-2 की छात्रा आर्यमा शुक्ला ने श्लोक टेलिंग कम्पटीशन में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता डिपार्टमेन्ट ऑफ संस्कृति एवं अयोध्या रिसर्च इन्स्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करने, उनमें आत्मविश्वास का संचार करने एवं उनके ज्ञान को परखने के उद्देश्य से आयाजित की गई, जिसमें कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अन्तर्गत सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने बड़े आत्मविश्वास से सुमधुर व धाराप्रवाह श्लोक प्रस्तुत कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)