होम 2027 में प्रभास का महाधमाका! ‘स्पिरिट’ और ‘फौजी’ से बॉक्स ऑफिस पर रच सकते हैं इतिहास
पैन इंडिया सुपरस्टार Prabhas एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। हालांकि उनकी फिल्म ‘द राजा साहब’ इस साल की शुरुआत में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, लेकिन अब उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पैन इंडिया सुपरस्टार Prabhas एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। हालांकि उनकी फिल्म ‘द राजा साहब’ इस साल की शुरुआत में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, लेकिन अब उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2027 प्रभास के करियर का सबसे बड़ा साल साबित हो सकता है।
प्रभास इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। खास तौर पर निर्देशक Sandeep Reddy Vanga की फिल्म ‘स्पिरिट’ और पीरियड वॉर-एक्शन ड्रामा ‘फौजी’ को लेकर काफी चर्चा है। दोनों फिल्मों को बड़े स्केल पर तैयार किया जा रहा है और फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती हैं।
बताया जा रहा है कि प्रभास इन फिल्मों में अपने किरदारों के लिए अलग-अलग तरह की तैयारी कर रहे हैं। चूंकि सभी प्रोजेक्ट्स अलग जॉनर के हैं, इसलिए अभिनेता हर रोल में परफेक्शन लाने के लिए खास मेहनत कर रहे हैं।
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि प्रभास पिछले तीन महीनों से ‘फौजी’ और ‘स्पिरिट’ की शूटिंग में लगातार व्यस्त हैं और अगले चार महीनों तक उनका शेड्यूल पूरी तरह पैक है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, "फिलहाल, उनका पूरा कैलेंडर शूटिंग से भरा हुआ है, इसलिए 2026 के लिए शायद ही कोई तारीख अवेलेबल बै. हालांकि, अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ, तो 2027 न केवल प्रभास के लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक बड़ा साल साबित होगा."
अगर मौजूदा प्लानिंग सफल रहती है, तो प्रभास लगातार कई बड़ी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में नजर आ सकते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि अभिनेता एक बार फिर दमदार किरदारों और बड़े सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के जरिए दर्शकों को प्रभावित करेंगे। हालांकि अभी तक ‘स्पिरिट’ और ‘फौजी’ की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
इन फिल्मों के अलावा प्रभास निर्देशक Nag Ashwin की फिल्म Kalki 2898 AD के सीक्वल में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में Amitabh Bachchan, Kamal Haasan और Disha Patani भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो यह फिल्म दिसंबर 2027 में दुनियाभर में रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रभास फिल्म के दूसरे पार्ट के कुछ अहम सीन्स की शूटिंग भी कर चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।