होम सचिन पायलट को अंदेशा- गुलाम नबी आजाद की राह पर जाएंगे अशोक गहलोत; PM की तारीफ का जिक्र
सचिन पायलट को अंदेशा- गुलाम नबी आजाद की राह पर जाएंगे अशोक गहलोत; PM की तारीफ का जिक्र
राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। अशोक गहलोत कैंप की ओर से हाईकमान के आदेश पर बुलाई गई विधायकों की मीटिंग से दूरी बनाने और फिर सीएम की कुर्सी पर बने रहने के बाद अब सचिन पायलट की बारी है। पायलट ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से उनकी तारीफ किए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि संसद में पीएम नरेंद्र मोदी ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ की थी और उसके बाद क्या हुआ था, यह सबको पता है। यही नहीं पायलट ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने मानगढ़ में अशोक गहलोत की तारीफ की है, उससे अंदेशा हो रहा है।पायलट ने गहलोत गुट पर की ऐक्शन की मांग, बोले- नियम सभी के लिए बराबरराजस्थान के बांसवाड़ा में 'मानगढ़ धाम की गौरव यात्रा' कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अशोक गहलोत की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि अशोक गहलोत और मैंने सीएम के तौर पर साथ काम किया था। वह देश के सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। इसके अलावा उन्होंने अशोक गहलोत को एक अनुभवी राजनेता बताया था। इसके बाद अशोक गहलोत ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। गहलोत ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया में जहां भी जाते हैं, वहां सम्मान पाते हैं। दोनों नेताओं की ओर से एक-दूसरे की तारीफों के बाद कयासों का दौर तेज है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।