होम अरुणाचल प्रदेश में फिर सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सप्ताह में दूसरा हादसा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 21, 2022 10:34 PM

अरुणाचल प्रदेश में फिर सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सप्ताह में दूसरा हादसा

अरुणाचल प्रदेश में फिर सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सप्ताह में दूसरा हादसा

अरुणाचल प्रदेश में फिर सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सप्ताह में दूसरा हादसा

सैन्य उड़ानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सेना के पांच कर्मी सवार थे जिसमें से अब तक चार के शव बरामद किए जा चुके हैं। सेना की ओर से राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी है। घटना सिंगिंग गांव के पास हुई है। कुछ समय पहले ही तवांग में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।
जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है कि अपर सियांग जिले में आज टूटिंग मुख्यालय से 25 किमी की दूरी पर सिंगिंग गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल तक सड़क मार्ग नहीं है। सेना ने बचाव दल को रवाना कर दिया है।
लेफ्टिनेंट कर्नल अमरिंदर सिंह वालिया ने जानकारी दी, 'एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) जिले के दूर-दराज के इलाके मिगिंग में क्रैश हो गया है। तलाशी अभियान की शुरुआत कर दी गई है।' अपर सियांग जिले के उपायुक्त शाश्वत सौरभ ने बताया, 'हमने तलाशी शुरू कर दी है और बचान अभियान जारी है। दुर्घटनास्थल पर दल भेजे गए हैं। 
तवांग में भी हुआ था हादसा
5 अक्टूबर को राज्य के तवांग में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। खबरें आई कि नियमित उड़ान के दौरान हादसा हुआ था। हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांगि, इलाज के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव का निधन हो गया था।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)