होम देवरिया में बोले योगी- कानून तोड़ने वालों का जीना हराम कर देंगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 18, 2022 09:48 PM

देवरिया में बोले योगी- कानून तोड़ने वालों का जीना हराम कर देंगे

देवरिया में बोले योगी- कानून तोड़ने वालों का जीना हराम कर देंगे

देवरिया में बोले योगी-  कानून तोड़ने वालों का जीना हराम कर देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने गृह जिले गोरखपुर और पड़ोसी जिले देवरिया के दौरे पर थे। उन्होंने जनता को करोड़ों की सौगात दी। विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत के लिए जनता को बधाई दी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि किसी ने खिलवाड़ किया तो जीना हराम कर देंगे।देवरिया में सीएम योगी ने कहा कि छह महीने पहले जब विधानसभा चुनाव हुए थे सभी की नजर गोरखपुर मंडल पर थीं। लोग जानते थे कि मुख्यमंत्री का गृह मंडल है। बड़े बड़े धुरंधर लोग आए थे लेकिन जनता ने उन्हें धूल चटा दिया। मंडल की 28 में से 27 सीटें भाजपा की झोली में डाल दी। लोगों ने विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे और पीएम मोदी की नीतियों पर वोट दिया। देवरिया की सात में से सात सीटें, कुशीनगर की सात में से सात सीटें, गोरखपुर की नौ में से नौ सीटें और महाराजगंज की पांच में से चार सीटें भाजपा को दीं। 

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का जीना कर देंगे हराम 

योगी ने कहा कि पिछले साढ़े पांच साल में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और इसका लाभ विकास के रूप में मिला है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। कोई भी यदि प्रदेश के सौहार्द व महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा बनेगा तो उसके लिए पुलिस खतरा बन जाएगी। कोई गफलत में न रहे। कानून व्यवस्था पर खतरा बनने वालों का जीना हराम कर देंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)