होम शिंदे गुटे के विधायक संजय शिरसाट एयर एंबुलेंस से मुंबई रेफर, बेचैनी और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 18, 2022 09:36 PM

शिंदे गुटे के विधायक संजय शिरसाट एयर एंबुलेंस से मुंबई रेफर, बेचैनी और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत

शिंदे गुटे के विधायक संजय शिरसाट एयर एंबुलेंस से मुंबई रेफर, बेचैनी और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत

शिंदे गुटे के विधायक संजय शिरसाट एयर एंबुलेंस से मुंबई रेफर, बेचैनी और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले शिवसेना गुट के विधायक संजय शिरसाट को एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया है। उन्हें सीने में बैचेनी और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। डॉक्टर ने बताया कि विधायक को औरंगाबाद में कुछ दवाएं दी गईं, इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मंगलवार सुबह ही मुंबई भेज दिया गया।

औरंगाबाद पश्चिम से विधायक शिरसाट को सोमवार शाम सीने में बैचेनी और सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद उन्हें औरंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल के डॉक्टर उन्मेश टकलकर ने एक टीवी चैनल से कहा कि विधायक का ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था और उन्हें कुछ दवाइयां दी गईं। उन्होंने कहा कि शिरसाट की हालत स्थिर होने और बेहतर महसूस करने के बाद उन्हें मुंबई रेफर कर दिया गया।

'दिवंगत विधायक के परिजन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने की परंपरा'
वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि अंधेरी (पूर्व) उपचुनाव से हटकर भाजपा ने किसी दिवंगत विधायक के परिजन के मैदान में उतरने पर चुनाव नहीं लड़ने की परंपरा को कायम रखने की कोशिश की। इससे पहले भाजपा ने मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। भाजपा उम्मीदवार मुरजी पटेल ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)