होम पीएम मोदी लॉन्च करेंगे अंतरिक्ष रक्षा अभियान, भविष्य को ध्यान में रखकर होगी बड़ी तैयारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 18, 2022 09:27 PM

पीएम मोदी लॉन्च करेंगे अंतरिक्ष रक्षा अभियान, भविष्य को ध्यान में रखकर होगी बड़ी तैयारी

पीएम मोदी लॉन्च करेंगे अंतरिक्ष रक्षा अभियान, भविष्य को ध्यान में रखकर होगी बड़ी तैयारी

पीएम मोदी लॉन्च करेंगे अंतरिक्ष रक्षा अभियान, भविष्य को ध्यान में रखकर होगी बड़ी तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में बुधवार को डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह डिफेंस स्पेश मिशन की भी शुरुआत करेंगे। अंतरिक्ष संबंधी सुरक्षा तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन 75 चुनौतियों को भी सामने रखेंगे जिनसे पार पाकर भारत अंतरिक्ष वारफेयर का महारथी बन सकता है। रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर इन चुनौतियों को दिखाया जाएगा।


इन चुनौतियों को पांच पैमानों पर विभाजित किया गया है। इसमें तकनीक लॉन्च सिस्टम, सैटलाइट सिस्टम, कम्युनिकेशन और प्लेलोड सिस्टम, ग्राउंड सिस्टम और सॉफ्टवेयर सिस्टम शामिल हैं। बता दें कि धीरे-धीरे धरती, समंदर और आकाश से युद्ध अंतरिक्ष की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए भारत भी अपनी पूरी तैयारी कर रहा है। अंतरिक्ष विज्ञान के युग में  भारत की यह शुरुआत भविष्य में रंग ला सकती है। 

स्पेस डिफेंस मिशन अंतरिक्ष आधारित तकनीक और प्राइवेट सेक्टर को बूस्ट देगा। अब तक इस मिशन के तहत 50 स्टार्टअप, 20 अंडर मेक 1 (आंशिक सरकारी फंडिंग) और बाकी बड़े सरकारी खर्च वाली योजनाएं होंगी। डीआरडीओ और ISRO भी इस मिशन में पूरी मदद करेगा। इसके अलावा मिनिमम ऑर्डर क्वांटिटी, प्रोजेक्ट डिवेलपमेंट बजट और अन्य बातें यूजर के आधार पर तय होगी। जैसे कि भारतीय थल सेना, नौसेना या वायुसेना ही इन बातों को तय करेगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)